ताखा: शिवरा गांव में दुल्हन के साथ घर पहुंचे दूल्हे ने शादी की पहली रात ही लगाई फांसी, हुई मौत
Takha, Etawah | Jul 4, 2024 ऊसराहार के ग्राम शिवरा में बीती रात 24 वर्षीय सत्येंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सत्येंद्र बुधवार की शाम अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ शादी कर घर पहुंचा था और शादी की पहली रात ही दूल्हे के लिवास में फांसी लगाकर जान दे दी।घटना की जानकारी पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।तो वहीं घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।