अजयगढ़ में आस्था की अनूठी तस्वीर, सलमान खान बोले— महाराज की शक्ति को प्रणाम करते हैं
अजयगढ़। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान अजयगढ़ में आस्था की अनूठी तस्वीर सामने आई। यहां रथ यात्रा के स्वागत के लिए मुस्लिम समाज के कुछ लोग भी पहुंचे। अजयगढ़ निवासी सलमान खान ने बताया कि वह पिछले छह दिनों से रिक्शे के जरिए पूरे पन्ना जिले में यात्रा का प्रचार-प्रसार कर रहे थे।
सलमान ने कहा कि उनकी बागेश्वर महाराज के प्रति गहरी श्रद्धा है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग महाराज को मुस्लिम विरोधी बताते हैं, लेकिन उनका व्यक्तिगत अनुभव अलग है। सलमान के मुताबिक, महाराज से मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी निजी समस्याएं बताईं, जिन पर महाराज ने उन्हें समाधान बताए।
सलमान ने कहा, “मैं किसी इंसान के आगे सिर नहीं झुका रहा हूं, बल्कि बागेश्वर महाराज की दिव्य शक्ति को प्रणाम कर रहा हूं।” मुलाकात के दौरान महाराज ने उन्हें बागेश्वर धाम आने का निमंत्रण भी दिया।