टीकमगढ़। शहर के अस्पताल चौराहे पर एक बाइक दूसरे वाहन से टच होने के बाद अनियंत्रित हो गई, जिससे बाइक चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गया।घायल की पहचान रमेश शर्मा के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।