बक्सर: 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की कैद, ₹50 हजार जुर्माना
Buxar, Buxar | May 9, 2026 बक्सर पॉक्सो अदालत के विशेष न्यायाधीश अमित कुमार शर्मा ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो अभियुक्तों को कड़ी सजा शुक्रवार को सुनाई है। दोषी बिट्टू चौधरी और टेंगरी उर्फ अमिताभ बच्चन को धारा-6 के तहत 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा दी गई। साथ ही क्रमशः 50 हजार और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना न देने पर 6 माह अतिरिक्त जेल भुगतनी होगी।