दाड़ी: मंडा पर्व को लेकर ग्रामीणों की बैठक, समिति गठित
मंडा पर्व को लेकर ग्रामीणों की बैठक, कमिटी गठित क्षेत्र के कनकी पंचायत में स्थित होसीर गांव में आगामी तिथि 30 मई को आयोजित होने वाले मंडा पर्व को लेकर सोमवार को शिवालय मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार महतो एवं संचालन पसस गणेश महतो ने किया।