गुना नगर: खरीदी केंद्रों पर ₹2000 से ₹6000 रिश्वत, पगारा बिलोनिया में किसान से ₹3000 लेते सर्वेयर का वीडियो वायरल
गुना में समर्थन मूल्य के खरीदी केंद्रो पर किसानों से रिश्वत अवैध वसूली का 25 अप्रैल को वायरल वीडियो गुना के पगारा सेवा सहकारी समिति बिलोनिया वेयरहाउस का है जहा पूनमखेड़ी गांव के किसान सुरेंद्र धाकड़ ने कहा, प्रत्येक मसूर की ट्राली पर किसान से ₹2000 से ₹6000 अवैध वसूल रहे है। 65 कुंटल मसूर के लिए सर्वेयर वीरेंद्र यादव ने ₹3000 रिश्वत ली। कार्यवाही की मांग की।