मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, संदीपन घाट के एसएचओ को किया गया लाइन हाजिर
कौशाम्बी जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।