जिले के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में सोमवार देर रात एक फल दुकान को अज्ञात युवक द्वारा आग के हवाले कर दिया गया। सुमित ज्वेलर्स के पास स्थित दुकान पर युवक ने पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग सकते में आ गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहु