जमुई: SP, DDC और SDO ने होली व ईद पर्व को लेकर शहर में किया फ्लैग मार्च, जिलेवासियों से शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की
Jamui, Jamui | Mar 11, 2025 अगामी होली और ईद पर्व को लेकर मंगलवार की दोपहर 1:45 बजे सुरक्षाबलों के साथ जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में मार्च निकाला गया। मार्च की शुरुआत एसपी मदन कुमार आनंद , डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल, एसडीओ अभय कुमार तिवारी, एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस जवानों व सुरक्षा बलों के साथ श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से की गई।