भिनाय: हीरापुरा को यथावत ग्राम पंचायत रखने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भिनाय विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Bhinay, Ajmer | Apr 16, 2025 परिसीमन के बाद हीरापुरा व पिलोदा को शामिल कर हीरापुरा को नव सृर्जित ग्राम पंचायत बनाया गया।हीरापुरा व पिलोदा के ग्रामीणों ने हीरापुरा को ग्राम पंचायत यथावत रखने की मांग को लेकर बुधवार शाम 4 बजे भिनाय विकास अधिकारी अर्जुन सिंह को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से नव सृर्जित ग्राम पंचायत हीरापुरा को ग्राम पंचायत यथावत रखने की मांग की है।