कटघोरा: पाली में यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, करीब 50 यात्री थे सवार; ड्राइवर को गैस कटर से निकाला गया केबिन से बाहर
Katghora, Korba | Jun 17, 2026 जिले के पाली क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेंदूपत्ता गोदाम के पास कोरबा से बिलासपुर जा रही बस और एक ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे के समय बस में 40 से 50 यात्री सवार थे। सामने की सीटों पर बैठे करीब छह यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।