बरेली: हल से किताब तक... किसान के बेटे ने फोड़ा NEET, कचौली में पहली बार बना डॉक्टर बनने का रास्ता
बरेली के बिथरी चैनपुर के कचौली गांव के किसान पुत्र प्रियांशु पटेल ने NEET-UG 2026 में 616 अंक और ऑल इंडिया रैंक 5856 हासिल कर इतिहास रच दिया। वह गांव के पहले छात्र बने हैं जिन्होंने नीट क्वालिफाई किया। कोटा में तैयारी करने वाले प्रियांशु अब गांव के पहले MBBS डॉक्टर बनकर ग्रामीणों की सेवा करने का सपना पूरा करना चाहते हैं।