दरभंगा: वरीय अधिकारी के निर्देश पर जीआरपी पुलिस ने दरभंगा जंक्शन के सभी प्लेटफार्म पर चलाया सघन जांच अभियान
दरभंगा रेलवे स्टेशन पर वरीय अधिकारी के निर्देश पर जीआरपी पुलिस के द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। यह सघन जांच अभियान रविवार को दोपहर 2:30 बजे चलाया गया। जीआरपी पुलिस यात्रियों के सामानों की जांच की गई तो शक होने पर बैग को खोलकर भी जांच किया गया। जीआरपी पुलिस ने स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर सघन जांच चलाया।