पातेपुर: किशोरी के अपहरण मामले में पातेपुर पुलिस ने किया आरोपी युवक को गिरफ्तार, न्यायालय में पेश करने की तैयारी में जुटी पुलिस।
पातेपुर थाना की पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत किशोरी को भी बरामद कर दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी में जुटी है। पातेपुर पुलिस ने मंगलवार की दोपहर 1 बजे के करीब बताया कि किशोरी का मेडिकल जांच कराया जाएगा। आरोपी महेया गांव का रहने वाला बताया गया है।पुलिस कार्रवाई में जुटी है।