ज्ञानपुर: ज्ञानपुर पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, बरामद किया एक किलो गांजा
जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के विशेष अभियान के तहत थाना ज्ञानपुर पुलिस ने गांजा बिक्री में लिप्त शातिर आरोपी शिवप्रकाश शुक्ला को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर बलभद्रपुर गांव से आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से झोले में रखा 1 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया।