ज्ञानपुर: मर्यादपट्टी में महादेव मंदिर के पास शराब की दुकान हटाने की मांग की गई
भदोही कोतवाली क्षेत्र के जिले के मर्याद पट्टी क्षेत्र में महादेव मंदिर के निकट खुली शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिलाधिकारी को पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया कि मंदिर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर शराब की दुकान खुलने से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।