ज्ञानपुर: ज्ञानपुर जिला अस्पताल में दलालों की नो एंट्री, सीएमएस ने लिया बड़ा एक्शन
जिला अस्पताल परिसर में अगर कोई भी व्यक्ति दलाली करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, इस फैसले के बाद दलालों में हड़कंप मच गया। प्रशासन के इस कदम से मरीज और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, बीते दिनों जिला अस्पताल परिसर में जमकर दलाली चल रही थी जिसको लेकर यह कदम उठाया गया है।