देवसर: मृत पशु ग्रामीणों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब, मामला सखौहां ग्राम पंचायत का
सिंगरौली जिले के ग्राम पंचायत सखौहां में नल जल योजना के तहत पाइप लाइन का कार्य किया गया जिसके लिए विभाग ने गढ्ढा करवाया गया, यह गड्ढा पंचायत भवन से करीब 20 मीटर की दूरी पर नल जल योजना का है जिसमें करीब 20 दिन पहले एक बैल गड्ढे में गिर गया, आरोप है कि गड्ढे में गिरे बैल को बचाने का प्रयास नही किया गया जिससे की भूख प्यास से तड़प तड़प के दर्दनाक मौत हो गई ।