उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी की प्रबंध समिति की बैठक कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बुधवार को बैठक में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की सुविधाओं और समग्र विकास से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर पटले ने निर्देश दिए कि विद्यालय के सभी शिक्षक अपने विषय में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने हेतु कार्य करें।