नौगावां सादात: नौगांवा में स्थित एक स्कूल में यातायात नियमों की जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, एसपी ने किया संबोधित
अमरोहा पुलिस ने यातायात माह-2025 के तहत नौगावां सादात स्थित कास्केड इंटरनेशनल स्कूल में यातायात जागरूकता और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, हेलमेट और सीटबेल्ट के महत्व के बारे में जानकारी दी।