नौगावां सादात: नौगांवा थाना क्षेत्र में मजदूरी के पैसे मांगने पर ठेकेदार ने लाठी-डंडों से पीटा, घायल ने दी तहरीर
नौगांवा सादात क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक पर दबंगई दिखाते हुए लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। गुला तालाब निवासी गुड्डू ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह ठेकेदार शानू से मेहनताने के पैसों की मांग कर रहा था। इसी बात पर शानू ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर अपने साथियों मुशम्मिल, नसीम और नाहिर के साथ मिलकर गुड्डू।