नौगावां सादात: नौगांवा थाना क्षेत्र में टंकी पर पानी पीने को लेकर हुई मारपीट, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
नौगावां सादात घर के बाहर लगी टंकी पर बच्ची के पानी पीने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में ठन गई। एक पक्ष के लोगों ने किसान के परिवार पर हमला किया। रास्ते में घेरते हुए उनके साथ बेरहमी से मारपीट की व बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। करीब दो महीने पुराने मामले में पुलिस ने अब कोर्ट के आदेश पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।