Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

आज से हर रविवार तीन घंटे नहीं रहेगी बिजली...। #झारखंड दृष्टि न्यूज बंशीधर नगर क्षेत्र में आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए विद्युत विभाग द्वारा विशेष मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके तहत 7 जून से 28 जून तक प्रत्येक रविवार सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान विद्युत लाइनों की मरम्मत, जंपर सुधार, पेड़ों की छंटनी एवं अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंगे, ताकि बारिश के मौसम में बिजली आपूर्ति सुचारू और सुरक्षित बनी रहे। बंशीधर नगर, बिजली कटौती, विद्युत विभाग, मेंटेनेंस कार्य, पावर शटडाउन, विद्युत आपूर्ति, 33 केवी सब स्टेशन, परसवान, धुरकी, भवनाथपुर, टाटीदीरी, महदेईया, मानसून तैयारी, बिजली मरम्मत। #बिजली_कटौती #विद्युत_विभाग #मेंटेनेंस_कार्य #बंशीधर_नगर #पावर_शटडाउन #झारखंड_समाचार #बिजली_आपूर्ति #मानसून_तैयारी #विद्युत_सुरक्षा #ElectricityMaintenance #JharkhandNews #PowerShutdown

Garhwa, Garhwa | Jun 7, 2026

MORE NEWS

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतीक्षा सूची से दो प्रखंड समन्वयकों को मिली नियुक्ति, उपायुक्त ने सौंपा नियुक्ति पत्र
रिपोर्ट: विकास कुशवाहा (गढ़वा ब्यूरो)

गढ़वा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत संचालित योजनाओं के प्रभावी एवं सुचारु क्रियान्वयन के उद्देश्य से 06 अगस्त दिन गुरुवार को प्रतीक्षा सूची से दो अभ्यर्थियों को प्रखंड समन्वयक (PMAY-G) के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई।

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने अपने कार्यालय कक्ष में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा योजना के सफल, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में  प्रखंड मेराल के ग्राम पेशका निवासी आशीष कुमार दुबे तथा प्रखंड केतार के ग्राम सोनबरसा निवासी विकास कुमार रजक  शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र लाभुकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध आवास उपलब्ध कराने में प्रखंड समन्वयकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इन नियुक्तियों से योजना के क्रियान्वयन में और अधिक गति, प्रभावशीलता एवं पारदर्शिता आने की अपेक्षा है।

इस अवसर पर उपस्थित उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू ने भी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनसे जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतीक्षा सूची से दो प्रखंड समन्वयकों को मिली नियुक्ति, उपायुक्त ने सौंपा नियुक्ति पत्र रिपोर्ट: विकास कुशवाहा (गढ़वा ब्यूरो) गढ़वा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत संचालित योजनाओं के प्रभावी एवं सुचारु क्रियान्वयन के उद्देश्य से 06 अगस्त दिन गुरुवार को प्रतीक्षा सूची से दो अभ्यर्थियों को प्रखंड समन्वयक (PMAY-G) के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने अपने कार्यालय कक्ष में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा योजना के सफल, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में प्रखंड मेराल के ग्राम पेशका निवासी आशीष कुमार दुबे तथा प्रखंड केतार के ग्राम सोनबरसा निवासी विकास कुमार रजक शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र लाभुकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध आवास उपलब्ध कराने में प्रखंड समन्वयकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इन नियुक्तियों से योजना के क्रियान्वयन में और अधिक गति, प्रभावशीलता एवं पारदर्शिता आने की अपेक्षा है। इस अवसर पर उपस्थित उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू ने भी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनसे जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

Garhwa, Garhwa | Aug 6, 2026

PM आवास योजना में 2 नए प्रखंड समन्वयकों की नियुक्ति...। झारखंड दृष्टि न्यूज

PM आवास योजना में 2 नए प्रखंड समन्वयकों की नियुक्ति...। झारखंड दृष्टि न्यूज

Garhwa, Garhwa | Aug 6, 2026