कोंडागांव: भीमाभाटा गांव में आयोजित विवाह समारोह में शामिल हुए पूर्व विधायक संतराम नेताम
केशकाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फरसगांव विकासखंड के ग्राम आलोर के भीमाभाटा गांव में आयोजित विवाह समारोह में संतराम नेताम शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनपद सदस्य श्रीमती रायमती जयलाल कोर्राम के भतीजे शिव कोर्राम के विवाह आशीर्वाद समारोह में पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। पूर्व विधायक नेताम ने नवदंपति के सुखद, सफल एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।