रामगढ़: रामगढ़ के शिक्षकों ने खोला मोर्चा, सीएम के नाम भेजा 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
Ramgarh, Alwar | Jun 9, 2026 शिक्षा विभाग में बढ़ते कार्यभार, पदोन्नति में देरी और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर मंगलवार को दोपहर बारह बजे रामगढ़ के प्रधानाचार्यों और पीईईओ ने सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद के आह्वान पर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के नाम 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।