अनूपपुर: रक्सा जनसुनवाई में पावर प्लांट का मुद्दा गूंजा, ग्रामीणों ने रखीं आपत्तियां और सुझाव
रक्सा में टोरेंट पावर के प्रस्तावित पावर प्लांट को लेकर जनसुनवाई का आयोजन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया। जनसुनवाई में प्रशासनिक अधिकारियों, कंपनी प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों की मौजूदगी रही। इस दौरान परियोजना से संबंधित बिंदुओं पर लोगों ने अपनी बात रखी तथा सुझाव एवं आपत्तियां भी प्रस्तुत कीं।