धमतरी: गाली देने से मना करने पर युवक पर किया ब्लेड से हमला
रुद्री थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम करेठा निवासी हर्ष सिन्हा अपने किराना दुकान के पास बैठा था। उसी समय गांव के ही अमन नेताम दुकान के पास आया और गाली गलौज कर रहा था। जिसे हर्ष के दादा ने मना किया। जिस पर अमन नेताम उसके दादा के साथ गाली गलौज करने लगा। जिसे हर्ष ने गाली देने से मना किया। जिस पर अमन उसके साथ गाली गलौज करते हुए उसके ऊपर ब्लेड से हमला।