जांजगीर: जिले के टेल एरिया में जल संकट गहराया, ग्रामीणों ने आंदोलन का किया ऐलान
जांजगीर-चांपा जिले के टेल एरिया में बसे गोधना, कुकदा और कुरियारी गांव इन दिनों गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं। पानी की कमी से जनजीवन प्रभावित होने के बाद अब ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया है। तीनों गांवों के सरपंचों की बैठक में सर्वसम्मति से सिंचाई विभाग के खिलाफ आंदोलन का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग आंदोलन में शामिल होकर नारेबाजी।