मधेपुरा: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सिंहेश्वर नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, शिक्षक भर्ती पर दिया बड़ा बयान
शिक्षामंत्री मिथिलेश तिवारी मंगलवार को मधेपुरा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सिंहेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर कहा कि इसका शेड्यूल जल्द जारी होगा। अभ्यर्थी पढ़ाई पर ध्यान दें, अनावश्यक चीजों में नहीं फंसे।