जलालाबाद: गांव रैपुर के जंगलों से अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, एक आरोपी को भेजा जेल
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद पुलिस ने बीती रात ग्राम रैपुरा से 04 किमी दूरी पर जंगल में 01 व्यक्ति राकेश पुत्र शिवराम निवासी सिठोली नवादा थाना मिर्जापुर जनपद शाहजहांपुर को अवैध असलाह फैक्ट्री संचालित करते समय गिरफ्तार किया गया। मौके से 05 तमंचा 12 बोर चालू हालत मे , 03 अदद तमंचा 315 बोर चालू हालत मे सहित भारी मात्रा में बने व अधबने हथियार बरामद हुए हैं