जलालाबाद: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरिया के सामने बाइक चालक युवक ने ई रिक्शा पर बैठी महिला के कुंडल खींचकर हुआ फरार
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरिया अस्पताल के सामने ई रिक्शा पर अस्पताल दवा लेने जा रही महिला सखानों के बाइक चालक बदमाश ने सोने के कुंडल खींच कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार सखानो पत्नी मुरादशेर निवासी गांव बरेन्डा थाना कांट से ई-रिक्शा पर बैठकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद दवा लेने आ रही थी ।