जलालाबाद: कृषि उत्पादन मंडी जलालाबाद में स्थित सब्जी मंडी से मोटरसाइकिल हुई चोरी ,पीड़ित ने दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के भुडिया भूङ निवासी अशोक कुमार पुत्र जगदीश ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीते दिन सुबह वह कृषि उत्पादन मंडी जलालाबाद में स्थित सब्जी मंडी में बाइक खड़ी करके सब्जी खरीदने चला गया। शब्जी खरीदने के बाद जब वापस लौट कर आया तो उसकी मोटरसाइकिल गायब मिली। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।