गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के चेरकी में खुला मगध बर्न एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अब गांव में मिलेगा शहर जैसी सुपर स्पेशलिस्ट इलाज की सुविधा
गया जिले के गया-शेरघाटी मुख्य मार्ग स्थित चेरकी में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। यहां मगध बर्न एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ किया गया। अस्पताल का उद्घाटन टिकारी विधायक अजय दांगी एवं गुरुआ विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग.