हरनौत: हरनौत और मुढ़ारी के बीच रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत
राजगीर - बख्तियारपुर रेलखंड पर सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनौत स्टेशन और मुढ़ारी हॉल्ट के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक वृद्ध व्यक्ति की पहचान नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के केवई गांव निवासी 80 वर्षीय सरयुग प्रसाद के रूप में की गई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वार