Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
sangariakiaawaz
#जर्मनी के वैज्ञानिकों ने रिसर्च में किया खुलासा दो दिन तक #दलिया खाने से घटा 10% खराब कॉलेस्ट्रॉल संगरिया की आवाज़ ज...
Sangaria, Hanumangarh
| Feb 10, 2026
#जर्मनी
#दलिया
MORE NEWS
👣👣👣👣
Sangaria, Hanumangarh | Jun 24, 2026
29 जून से हटाए जाएंगे सादुल ब्रांच नहर ढाबां स्टेशन संगरिया क्षेत्र से अतिक्रमण संगरिया की आवाज़। राजस्थान उच्च न्यायालय में विचाराधीन अवमानना प्रकरणों के आदेशों की पालना करते हुए स्थानीय प्रशासन 29 एवं 30 जून को सादुल ब्रांच नहर के आरडी- 12 से आरडी-37 क्षेत्र तक अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। एसडीएम Jai Kaushik ने बताया कि नहर क्षेत्र में किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाने के लिए पूर्व में संबंधित लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाकर भूमि खाली करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रभावित परिवारों के पुनर्स्थापन के लिए नई कॉलोनी भी विकसित की गई है, जहां कई परिवार अपने मकान बना चुके हैं। एसडीएम ने बताया कि इसके बावजूद करीब 15 परिवार अभी भी अतिक्रमित क्षेत्र में रह रहे हैं। ऐसे में राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सोमवार और मंगलवार को पुलिस जाब्ते एवं अन्य विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। प्रशासन ने संबंधित लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले स्वयं स्थान खाली कर दें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या नुकसान से बचा जा सके। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप की जाएगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। संगरिया की आवाज़ District Collector & Magistrate - Hanumangarh संगरिया पुलिस Hanumangarh Police Government of Rajasthan
Sangaria, Hanumangarh | Jun 24, 2026
Hanumangarh Police यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई 50 ऑटो-रिक्शा जब्त, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 13 चालकों सहित 71 वाहनों को किया सीज संगरिया की आवाज़। हनुमानगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के निर्देशानुसार यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 ऑटो एवं रिक्शा सहित कुल 73 वाहनों को सीज किया। कार्रवाई से नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। यातायात थाना प्रभारी अनिल चिन्दा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों और व्यस्त मार्गों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहनों के दस्तावेज, नंबर प्लेट, फिटनेस, परमिट तथा चालकों की वैधता की जांच की गई। जांच के दौरान बड़ी संख्या में यातायात नियमों का उल्लंघन सामने आया। थाना प्रभारी अनिल चिन्दा ने बताया कि अभियान के दौरान 13 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। ऐसे चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उनके वाहन सीज किए गए। इसके अलावा 8 वाहन बिना नंबर प्लेट, बिना पंजीकरण अथवा आवश्यक दस्तावेजों के सड़क पर संचालित होते पाए गए, उन्हें भी सीज किया। उन्होंने बताया कि शहर में बढ़ती यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। पुलिस का मुख्य उद्देश्य लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान कुल 50 ऑटो एवं रिक्शा विभिन्न अनियमितताओं के कारण जब्त किए गए। इनमें कई वाहन बिना आवश्यक दस्तावेजों, बिना वैध परमिट तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित पाए गए। सभी वाहनों को नियमानुसार सीज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। नियमों की पालना से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संगरिया की आवाज़ Rajasthan Police संगरिया पुलिस Bikaner Police Ganganagar Police Igp Bikaner
Sangaria, Hanumangarh | Jun 22, 2026
आओ स्कूल चले
Sangaria, Hanumangarh | Jun 22, 2026
स्मार्ट सिटी संगरिया का "महान" सायफन: पांच साल की तपस्या के बाद गंदे पानी को मिली आज़ादी! संगरिया की आवाज़। आख़िरकार वह ऐतिहासिक दिन आ ही गया, जिसका इंतज़ार वार्ड नंबर 25 के लोगों ने शायद उतनी बेसब्री से नहीं किया होगा, जितनी किसी सरकार को अपने अधूरे वादे पूरे करने की करनी चाहिए। वार्ड नंबर 25 में गंदे पानी की निकासी के लिए बना सायफन अब चालू हो गया है। अब यह पानी वार्ड नंबर 23 से होकर धनवंतरी गौशाला के आगे खाली स्थान तक पहुंच सकेगा। सुनने में यह सामान्य प्रशासनिक कार्य लग सकता है, लेकिन इसकी कहानी किसी महाकाव्य से कम नहीं है। बताया जाता है कि यह कार्य वर्ष 2021 में ही पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबी यही है कि यहां विकास से पहले राजनीति और जनता से पहले प्रतिष्ठा का ध्यान रखा जाता है। नतीजा यह हुआ कि एक जनहित का काम वर्षों तक फाइलों, विवादों और राजनीतिक अहंकार की भेंट चढ़ा रहा। गंदा पानी बेचारा पांच साल तक सोचता रहा होगा कि उसका आखिर कसूर क्या है? वह निकलना चाहता था, लेकिन राजनीति की दीवारें उससे कहीं ज्यादा मजबूत निकलीं। पानी का बहाव तो प्रकृति का नियम है, मगर हमारे यहां राजनीतिक रुकावटें न्यूटन के नियमों से भी ज्यादा प्रभावशाली साबित हो जाती हैं। अब जब सायफन का शुभारंभ हुआ है तो जनता को यह समझ नहीं आ रहा कि खुशी मनाए या यह पूछे कि जिस काम को कुछ महीनों में पूरा होना था, उसके लिए पांच साल क्यों लग गए? कहीं ऐसा तो नहीं कि गंदे पानी की निकासी से पहले कुछ लोगों के मन का "राजनीतिक जाम" खुलना जरूरी था? खैर, देर आए दुरुस्त आए। अब कम से कम गंदे पानी को तो आज़ादी मिल गई। उम्मीद की जानी चाहिए कि भविष्य में विकास कार्यों का रास्ता भी इतना ही साफ़ रहे, जितना साफ़ रखने का दावा हर चुनाव में किया जाता है। सायफन के शुभारंभ अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष Pradeep Beniwal , राजेश डोडा , मंगत स्वामी, हाकम छिंपा, विनोद पांडर सहित वार्डवासी उपस्थित रहे। जनता की ओर से बस एक विनम्र निवेदन है— अगली बार गंदे पानी की निकासी का काम हो तो उसे राजनीति में मत बहाइए, नालियों में ही बहने दीजिए। 😏 Vijay Singh Beniwal ✍️🖋️ संगरिया की आवाज़
Sangaria, Hanumangarh | Jun 22, 2026