शिवपुरी शहर के नमो नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। क्षेत्र के रहवासियों का कहना है कि कुत्तों के झुंड सड़कों और गलियों में घूमते रहते हैं, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार कुत्ते राह चलते लोगों के पीछे दौड़ पड़ते हैं।