पिपरिया: पिपरिया में मजदूरी करने आए बनखेड़ी के दो युवकों पर अवैध चंदा वसूली का आरोप, ₹1500 बरामद
पिपरिया। बनखेड़ी से पिपरिया मजदूरी करने आए दो युवकों को कथित रूप से चंदा वसूली करते स्थानीय समिति के सदस्यों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना बुधवार दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक अमरकंटक एक्सप्रेस से पिपरिया पहुंचे थे।