ललितपुर: कृषि विभाग ने हाईवे 44 पर स्थित मकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में सरकारी मूंगफली की की जप्त, मचा हड़कंप
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे 44 पर स्थित एक मकान में कृषि विभाग ने मिली जानकारी के अनुसार छापामार कार्रवाई की है,जिसमें भारी मात्रा में सरकारी मूंगफली मकान से जप्त की गई है, और कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में हड़कंप मच गया है,उक्त मामले में कृषि विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया मामले की गहनता से जांच पड़ताल करते हुए आगे की कारवाई जारी है।