बहोरीबंद: हथियागढ़ में अधूरी नल-जल योजना से ग्रामीण परेशान
कटनी जिले की बहोरीबंद जनपद पंचायत अंतर्गत हथियागढ़ ग्राम पंचायत में केंद्र सरकार की नल-जल योजना एक साल बाद भी अधूरी पड़ी है। गांव की सड़कों और गलियों को खोदकर छोड़ दिए जाने से सीसी रोड और नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। जगह-जगह गंदगी और पानी जमा होने से मच्छर बढ़ रहे हैं, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।