बलरामपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने चोरी के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 11 मोबाइल और अन्य सामान बरामद
शुक्रवार लगभग 4 बजे थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चोरी से संबंधित अभियुक्त ननके निवासी खगईजोत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया 11 अदद मोबाइल, दो अदद पायल,एक अदद अंगूठी,एक अदद बड़ी बैटरी लिव फास्ट , एक अदद लकड़ी काटने का कटर, नकद रूपया कुल 19580,एक पन्नी में स्मैक करीब 1 ग्राम दूसरी पन्नी में गांजा करीब 5 ग्राम बरामद किया। विधिक कार्यवाही की गई।