बलरामपुर: विकास भवन सभागार में दिव्यांग जनों की समस्याओं के निस्तारण हेतु मोबाइल कोर्ट का किया गया आयोजन
शुक्रवार सुबह 10 बजे से 4 बजे तक विकास भवन सभागार में दिव्यांग जनों की समस्याओं के निराकरण हेतु मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया जिसमें प्रो हिमांशु शेखर झा राज्य आयुक्त दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश ने दिव्यांगजनों की समस्याएं को सुना।मोबाइल कोड में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। कोर्ट में दिव्यांग जनों के 37 समस्याओं के मामलों पर सुनवाई की गई।