बलरामपुर: सीएमओ ऑफिस परिसर में योग पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित हुआ योग कार्यक्रम, योग गुरु डॉ. वीरेंद्र विक्रम सिंह ने कराया योगाभ्यास
सीएमओ ऑफिस बलरामपुर परिसर में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" की थीम पर मनाया गया और योग पखवाड़े के अंतर्गत योग गुरु डॉ वीरेंद्र विक्रम सिंह द्वारा प्रशिक्षित किया गया ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहें। योग गुरु ने सीएमओ ऑफिस के सभी कर्मचारियों को योग के महत्व और इसके नियमित अभ्यास से होने लाभों को बताया।