नवाबगंज: अयोध्या रवाना होने से पहले कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया को हाउस अरेस्ट किया गया
अयोध्या रवाना होने से पहले बाराबंकी के कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर जिले के कांग्रेस नेता आज अयोध्या दर्शन के लिए जाने वाले थे। कांग्रेस का कहना है कि वह कथित "चंदा चोरी" के मुद्दे को लेकर अयोध्या जा रही थी।