सरधना: बिनोली रोड स्थित शिव मंदिर का गल्ला तोड़कर लाखों की चोरी, क्षेत्रीय लोगों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दी तहरीर
सरधना थाना क्षेत्र के बिनौली रोड स्थित शिव चौक मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए मंदिर का गल्ला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि मंदिर पुलिस चौकी से महज करीब 400 मीटर की दूरी पर स्थित है, इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर घटना को अंजाम देने में सफल रहे।