संभल: हयातनगर में रोटरी क्लब संभल मिड टाउन ने 'रोटरी बाल सुरक्षा हेलमेट अभियान' के तहत जागरूकता शिविर और रैली का आयोजन किया
हयात नगर में रोटरी क्लब संभल मिड टाउन ने रोटरी बाल सुरक्षा हेलमेट अभियान के तहत जागरूकता शिवित और रैली का आयोजन किया। हयात नगर में राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज की 250 से अधिक छात्राओं ने रैली का नेतृत्व किया। छात्राओं ने स्लोगन और बैनर के साथ पूरे शहर में भ्रमण कर लोगों को यातायात नियम और सामाजिक कल्याण की प्रति जागरूक भी किया।