इकौना: ऑपरेशन क्लीन के तहत गिलौला थाने मे 19 वाहनों की गई नीलामी।
थाना गिलौला में कुल 73 वाहन लावारिस, माल मुकदमाती व एमवी एक्ट के रूप में दाखिल हैं, जिसमें से 19 वाहनों की नीलामी प्रक्रिया पूर्ण हुई है। कमेटी द्वारा करायी गयी इस नीलामी प्रक्रिया में कुल 19 वाहनों की नीलामी से कुल रू0 63650 र/- का राजस्व प्राप्त हुआ है। आपरेशन क्लीन के अन्तर्गत थाना गिलौला में दाखिल शेष वाहनों के नीलामी की भी प्रक्रिया प्रचलित है।