अकबरपुर: मध्य विद्यालय कोयरी विगहा में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, राजकीय मध्य विद्यालय कोयरी विगहा में शनिवार को 2:00 बजे शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार नलिन ने की। इस संगोष्ठी का मुख्य विषय ड्रॉप आउट, सरकारी योजनाएँ एवं विद्यालय के मौलिक अधिकार था, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए।