पीपलखूंट: नेशनल हाईवे-56 पर युवक पर दिनदहाड़े हमला, 6-7 युवकों ने घेरकर बेरहमी से की मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट क्षेत्र में नेशनल हाईवे-56 पर पेट्रोल पंप के पास एक युवक पर दिनदहाड़े हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 6-7 युवकों ने युवक को घेरकर उसके साथ जमकर मारपीट की। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे लहूलुहान हालत में अधमरा छोड़ दिया गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवा