सिरौली गौसपुर: भेलसर फतेहपुर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास राज्य मंत्री सतीश शर्मा और एमएलसी अंगद सिंह द्वारा किया गया
आज कोटवा धाम में भेलसर फतेहपुर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास राज्य मंत्री सतीश शर्मा के द्वारा किया गया।कार्यक्रम आज शनिवार की दोपहर करीब 2:00 किया गया। एमएलसी अंगद सिंह राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।