बहराइच: गोविंदपुर इलाके में युवक का शव सड़क किनारे मिला, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच के थाना रामगांव क्षेत्र में एक युवक का शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कज्जन निवासी मुद्धापुर थाना रामगांव के रूप में हुई है। उसका शव बुधवार सुबह करीब 6 बजे गोविंदपुर कटाई घाट रोड के किनारे पड़ा मिला। मौके पर कज्जन की साइकिल टूटी हुई पाई गई और किसी अज्ञात वाहन के टूटे हुए कांच के टुकड़े मिले। पुलिस जाच में जुट गई है।